फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शहीद वली मोहम्मद इत्तू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
कुलगाम में शहीद वली मोहम्मद इत्तू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट। संवाद
विज्ञापन
कुलगाम। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने रविवार को डीएच पोरा में शहीद वली मोहम्मद इत्तू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि खेल स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का एक सशक्त माध्यम भी हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में खेल ढांचे को मजबूत बनाने और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उभरते खिलाड़ियों, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें