फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मंत्री इत्तू ने किया डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। कैबिनेट मंत्री डॉ. सकीना इत्तू ने शुक्रवार को शहीद वली मोहम्मद इत्तू मेमोरियल अस्पताल डीएच पौरा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में नव स्थापित डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नया डायलिसिस यूनिट के शुरू होने से गुर्दे संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब उच्च गुणवत्ता वाली जीवनदायी चिकित्सा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों और उनके परिवारों को दूर के शहरों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी तथा इलाज अधिक सुलभ, किफायती और समयबद्ध होगा।
उद्घाटन के दौरान डॉ. सकीना इत्तू ने कहा कि सरकार का अटूट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। यह यूनिट जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें