लेह। महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने तांगत्से के शाचुकुल गांव में एक कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया।
यह पहल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण संस्थान लेह के सहयोग से संचालित की गई। इस दौरान 30 महिला प्रतिभागियों को सॉफ्ट टॉय निर्माण और मशरूम उत्पादन का प्रमाणित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र मंत्रालय के प्रशिक्षकों की ओर से त्रिशूल डिवीजन के सहयोग से संचालित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ गांव की महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना और उनकी आजीविका को मजबूत बनाना था।