फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा पुलिस ने युवाओं को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

विज्ञापन
पुलवामा में नए क्रिमिनल लॉ पर कार्यशाला। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलवामा। जनजागरूकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत पुलवामा पुलिस ने शनिवार को महिला पुलिस स्टेशन पुलवामा के माध्यम से नए आपराधिक कानूनों (न्याय संहिता) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पुलवामा में जिसमें 100 से अधिक छात्राओं के साथ-साथ शिक्षण स्टाफ के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता और नए आपराधिक कानूनों की मुख्य विशेषताओं, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर डिबेट सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने कानूनों से जुड़े सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए। पुलिस अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें