श्रीनगर। पीडीपी के प्रवक्ता जुहेब यूसुफ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा और नेकां ने कश्मीर को बेच दिया है। कश्मीर के बच्चों पर जगह-जगह हमले हो रहे हैं। उत्तराखंड में शॉल बेचने गए दो भाइयों पर हमले के मामले में उन्होंने कड़े कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नेकां और भाजपा की वजह से यहां रोजगार की भारी कमी है, यहां के युवा जो बाहर शॉल बेचने जाते हैं उन्हें मारा-पीटा जाता है। पहले जहां पूरे देश में शॉल विक्रेताओं का स्वागत होता था अब उन पर हमले हो रहे हैं। यह जो सोच है बहुत खतरनाक है। ब्यूरो