फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को एक आंदोलन की जरूरत : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को एक्स पर कॉक्रोच जनता पार्टी की एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत को एक आंदोलन की जरूरत है। एक असली क्रांति की, और शायद जेन जी आखिरकार उस बदलाव की अगुवाई करना शुरू कर रहा है। काफी समय बाद पहली बार सुरंग के आखिर में कुछ रोशनी दिखाई दे रही है, युवा लोग नफरत, बंटवारे और मनगढ़ंत राजनीति के जाल में फंसने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती की साझा की गई पोस्ट में कॉक्रोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने कहा था कि भारत सांप्रदायिक राजनीति की वजह से और कितने साल बर्बाद करेगा, जबकि पूरी दुनिया एआई, सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रही है, भारत की मौजूदा राजनीति के पास जेन जी को देने के लिए ध्यान भटकाने, बंटवारे और खोखले वादों के अलावा कुछ भी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें