फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर, अनंतनाग और बारामुला के पासपोर्ट सेवा केंद्र 11 को खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर ने 11 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र श्रीनगर, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र अनंतनाग तथा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बारामुला आम नागरिकों के पासपोर्ट आवेदनों की प्रक्रिया के लिए खुले रहेंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक 11 जुलाई के लिए अपनी सुविधानुसार समय स्लॉट चुनकर नजदीकी या पसंदीदा पासपोर्ट सेवा केंद्र में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी। केवल पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट वाले आवेदकों के ही आवेदन निर्धारित केंद्रों पर स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें