अनंतनाग। पुलिस ने नुनवान बेस कैंप में एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। पुलिस को नीलकांत जोशी पुत्र कृष्ण कुमार जोशी निवासी फिरोजपुर, पंजाब की ओर से शिकायत प्राप्त हुई कि नुनवान एक्स-रे चेकिंग प्वाइंट पर उतरने के दौरान उनका बैग कहीं खो गया है।
बैग में उनके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत सामान और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत मिलते ही पुलिस पोस्ट नुनवान की टीम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सहायता से तत्काल खोज अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और बेहतर समन्वय के माध्यम से पुलिस ने कुछ ही समय में खोया हुआ बैग बरामद कर लिया। सत्यापन की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग उसके वास्तविक मालिक नीलकांत जोशी को सौंप दिया गया।