श्रीनगर। माई भारत श्रीनगर संस्था ने जवाहर नगर में सोमवार को देशभक्ति की भावना के साथ बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर सर्वोच्च बलिदान के लिए भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई।
माई भारत मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सम्मान के प्रतीक के रूप में बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। युवाओं में एकता, जिम्मेदारी और सक्रिय नागरिकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए पदयात्रा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचएसएस जवाहर नगर की प्राचार्या ह्यूमा मीर उपस्थित थीं।
अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे शहीदों के जीवन और बलिदानों से प्रेरणा लें। इस मौके पर प्रदीप कुमार, भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, भारत स्काउट्स और गाइड के इमरान खान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।