श्रीनगर। ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते सोमवार को बुलेवार्ड रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डल झील से लेकर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन तक लंबी वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। जाम के कारण यातायात काफी धीमा हो गया। कई जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही लगभग ठप रही। स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार जाम के चलते उन्हें लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी को जाम का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि ट्यूलिप सीजन के दौरान हर साल इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है लेकिन इस बार जाम की स्थिति ज्यादा गंभीर देखी जा रही है। संवाद