फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान के लिए आगे आएं कश्मीरी पंडित : सिन्हा

विज्ञापन
एसकेआईसीसी में आयोजित कश्मीरी पंडितों के कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। संवाद
विज्ञापन
आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए उद्योगों और संस्थानों का करें निर्माण
विज्ञापन

कहा- कश्मीरी पंडित समुदाय के प्राचीन गौरव के पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार का समय आ गया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडित समुदाय के प्रबुद्ध लोगों से कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में उद्योग, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थान स्थापित करने के लिए आगे आएं। ये संस्थान न केवल उनकी समृद्ध विरासत की अमर कहानी बनेंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुनहरे अवसर भी पैदा करेंगे। आज क्षेत्र को उद्योग, शिक्षा, कला और आध्यात्मिकता के क्षेत्रों में कश्मीरी पंडित समुदाय के अनुभव और योगदान की जरूरत है।
श्रीनगर में आयोजित ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल ने कहा कि ये कॉन्क्लेव बताता है कि कश्मीरी पंडित समुदाय के प्राचीन गौरव के पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार का समय आ गया है। इस कॉन्क्लेव में यहां वैश्विक उद्योग और संस्थान बनाने तथा साझा आर्थिक भविष्य पर चर्चा सांस्कृतिक पुनरुद्धार, आर्थिक सशक्तिकरण और समुदाय की बहाली के लिए ब्लूप्रिंट और रास्ते हैं।
विज्ञापन


सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों के संघर्ष को उनकी ताकत बताया और कहा कि उस संघर्ष ने ऐसे कम्युनिटी लीडर तैयार किए जिन्होंने टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मेडिकल, आर्ट्स और सिविल सर्विस में बेहतरीन काम किया। एलजी ने कहा कि मेरा मानना है कि इससे ऐसे विद्वान भी निकले जिन्होंने एकेडमिक दुनिया को समृद्ध किया और पॉलिसी पर असर डाला। कश्मीरी पंडित समुदाय ने दुनिया को याद दिलाया कि संकल्प, साहस और दृढ़ निश्चय ही सबसे बड़े हथियार हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं
कॉन्क्लेव में कई विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन के अध्यक्ष उपहार कोटरू, इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर और ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा के उत्पल कौल, कश्मीरी पंडित एसोसिएशन मुंबई के प्रेसिडेंट अश्वनी भट, ऑल माइनॉरिटी एम्प्लॉईज एसोसिएशन कश्मीर के प्रेसिडेंट संजय कौल सहित पुलिस व नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें