फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्य रखें अमरनाथ यात्री, अपनी बारी का इंतजार करें : उपराज्यपाल

विज्ञापन
पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स्रोत लोक भवन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मनोज सिन्हा ने नियमों का पालन करने की अपील की
विज्ञापन

-नुनवान और चंदनवाड़ी आधार कैंप का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह उफान पर है। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु नियमों का पालन करें और अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर श्रद्धालु को वैध पंजीकरण की जानकारी दी जाए।
उपराज्यपाल ने रविवार को नुनवान और चंदनवाड़ी का दौरा कर सुविधाओं और सुरक्षा की स्थिति परखी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री अमरनाथ जी की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने चिंता जताई कि बड़ी संख्या में लोग बिना अग्रिम पंजीकरण के ही यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एलजी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों ही मार्गों से प्रतिदिन भेजे जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहेगी। इस तय सीमा को किसी भी हाल में बढ़ाया नहीं जा सकता। जिन लोगों का पंजीकरण नहीं है वे नियमों का सम्मान करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
पिछले चार वर्षों की यात्राओं का अनुभव साझा करते हुए उपराज्यपाल ने बताया कि प्रशासन और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इस बार व्यवस्थाओं को पहले से अधिक बेहतर और सुदृढ़ किया है। अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे तैनात हैं।
नुनवान बेस कैंप में एलजी ने प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तीर्थयात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा उपायों, रहने की सुविधाओं, पंजीकरण की प्रगति और पवित्र यात्रा को बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए जरूरी अन्य लॉजिस्टिकल जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दें। शिकायतों का तुरंत समाधान करें।

...तो ऐसे तीर्थयात्री की हर संभव मदद करें अधिकारी
उपराज्यपाल ने अधिकारियों खास तौर पर निर्देश दिया कि अगर एक ही परिवार के सदस्य एक साथ आते हैं लेकिन एक सदस्य रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाता है और बाकी के पास वैध परमिट हैं तो तय प्रक्रियाओं के अनुसार परिवार की यात्रा को एक साथ पूरा करने में हर संभव मदद दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


नकली पंजीकरण पर होगी सख्त कार्रवाई
उपराज्यपाल ने कुछ ट्रेवल एजेंटों की ओर से नकली रजिस्ट्रेशन करवाने की खबरों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस और अधिकारियों को ऐसे ट्रेवल एजेंटों की पहचान करने और इस काम में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें