फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेफ्टिनेंट जनरल ने जांचीं ऑपरेशनल तैयारियां

विज्ञापन
उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर का दौरा कर सेना की ऑप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सेना की कमान संभालने वाली उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन

उत्तरी कमांड ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर के आंतरिक इलाकों में तैनात सेना की टुकड़ियों और यूनिटों का दौरा किया और उनकी ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। सेना कमांडर को मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सेना कमांडर ने सैनिकों की लगन और समर्पण की सराहना की जिनकी बदौलत यह क्षेत्र आतंक से मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें