श्रीनगर। लाल चौक की विद्युत आपूर्ति सोमवार को दिनभर बाधित रही। सुबह थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली दो बार बंद हुई। इसके बाद दोपहर को 1:00 बजे लाइट गई तो फिर रात को आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
इस दौरान दुकानदार परेशान रहे और इनवर्टर और जनरेटर का सहारा लिया। शाम के समय लाल चौक का घंटाघर अंधेरे में डूबा नजर आया। अधिकारियों के अनुसार बिजली लाइन में कुछ फाल्ट पड़ा था। दिनभर मरम्मत कार्य के कारण लाल चौक की मेन लाइन बंद रखी गई। ब्यूरो