कुलगाम। जल शक्ति विभाग कुलगाम ने बकाया बिलों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो लोग बिल का भुगतान नहीं करेंगे उनकी जल आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
जल शक्ति विभाग कुलगाम के कार्यकारी अभियंता इशफाक अहमद ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी पानी की देनदारी जमा नहीं की है वे जल्द से जल्द भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया राशि जमा न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी जिसमें जल आपूर्ति बंद करना भी शामिल हो सकता है। विभाग ने जिला कुलगाम के लोगों से अपील की है कि वे समय पर अपने बिल अदा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। संवाद