फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद एक सप्ताह में पहुंचे दस हजार आगंतुक

विज्ञापन
सोनमर्ग में सैलानी। संवाद
विज्ञापन
- हितधारकों के चहरों पर खुशी, कहा-अच्छा रहा रोजगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद एक सप्ताह में काफी संख्या में आगंतुक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या लगभग दस हजार बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी एक बड़ा आकर्षण है पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय आगंतुकों के लिए भी जिसके चलते बर्फबारी के बाद काफी संख्या में लोग यहां प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब दस हजार आगंतुकों ने इस पर्यटन स्थल का दौरा किया जिसमें काफी संख्या में स्थानीय भी शामिल थे। एक स्थानीय गुलजार नायकू ने बताया कि बर्फबारी के बाद सोनमर्ग की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है और एक अलग ही नजारा पेश करती है। और इसी खूबसूरती का नजारा लेने के लिए हम भी अपने दोस्तों के साथ यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पर्यटक आशीष ने बताया कि बर्फबारी के बाद एक अलग ही सुंदरता का एहसास होता है। ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिन्हें बयान करना असंभव है। गौरतलब है कि पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय आगंतुकों के आने से हितधारक भी खुश हैं। उनका कहना है कि जितने लोग यहां आएंगे उतना उनका रोजगार चलेगा। बिलाल अहमद नामी एक गाइड ने कहा कि इस बार विंटर सीजन लंबा खिंचा। हमारा सीजन अच्छा गया और अल्लाह का शुक्र है इस बार अच्छा रोजगार मिल पाया। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएं और हम उनका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें