श्रीनगर। केपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन के अनुसार 33 केवी पांपोर- बीके पोरा लाइन शटडाउन रहेगी। इससे बीके पोरा, खंडा, चेकपोरा, चटरगाम, केनिहामा, समरबग, वगूरा, अरीबाग, चेकपोरा और आस-पास के इलाकों में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
200 एमवीए, 132/33 केवीग्रिड स्टेशन पांपोर में शटडाउन रहेगा। इससे रावलपोरा, सनतनगर, चनापोरा, हैदरपोरा, हुमहामा, बघाट, बरज़ुल्लाह, रामबाग, नटीपोरा, बाग-ए-मेहताब, रंगरेथ में पावर सप्लाई प्रभावित रहेगी। बीकन, वानबल, बटागुंड, अरिपाल, लुरगाम, नूरगाम, लालगाम, त्राल, त्राल आई बाला, चीवा, पंजगाम, मरहमा, खिरम, खेलन, कोनिबल, कदलाबल, शर शाली, सीमेंट प्लांट्स, पहरू, बीके पोरा, नौगाम रेलवे स्टेशन, समरबुघ, खंडा, लाधू और आस-पास के इलाके 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो