श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) में बॉटनी विभाग की फैकल्टी डॉ. रिफत जॉन को शिक्षा मंत्रालय की स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ एकेडमिक एंड रिसर्च कोलैबोरेशन (स्पार्क) के तहत रिसर्च के लिए ग्रांट दी गई है।
केयू की वाइस-चांसलर प्रो. नीलोफर खान ने अपने संदेश में डॉ. जॉन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार यूनिवर्सिटी के बढ़ते रिसर्च कार्य को दर्शाता है। ब्यूरो