फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर के काक सराय में मलबे के नीचे फिर सुलग उठी आग

विज्ञापन
श्रीनगर में आग बुझाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
- एसएच पोरा और सफा कदल दमकल टीमों ने दोबारा शुरू किया अभियान, मलबा हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के काक सराय इलाके में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद जमा मलबे में सोमवार को दोबारा आग सुलग उठी। मलबे के भीतरी हिस्से में दबी चिंगारियों के सुलगने से धुआं और लपटें उठने लगीं जिसके बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए दोबारा आग बुझाने का सघन अभियान शुरू किया।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए एसएच पोरा और सफा कदल फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियों और कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पानी की बौछारें शुरू कीं। अधिकारियों के अनुसार, ऊपर से ठंडा दिखने वाले मलबे के अंदरूनी हिस्से में आग लगातार धधक रही थी। मलबे की परतों के नीचे दबी आग को पूरी तरह से बुझाने और हवा के संपर्क में आकर दोबारा लपटें उठने से रोकने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से भारी मलबे को हटाया और बिखेरा जा रहा है ताकि दमकल कर्मी मलबे की गहराई तक पानी पहुंचाकर आग को पूरी तरह से ठंडा कर सकें। दमकल विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि आसपास के रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों को किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें