फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतबल दरगाह की पवित्रता और जायरीनों की भावनाएं सर्वोच्च प्राथमिकताएं : बोर्ड

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर वक्फ बौर्ड ने अपने जवाब के साथ जारी किए हजरतबल दरगाह में हुए काम के चित्र। स्रोत स
विज्ञापन
- जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड ने जदीबल विधायक की नवीनीकरण पर टिप्पणियों पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड ने विधायक जदीबल की ओर से दरगाह हजरतबल में हाल ही में हुए पुनर्निर्माण और संवर्द्धन कार्यों के संबंध में उठाए गए सवालों पर वीरवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दरगाह की पवित्रता और जायरीनों की भावनाएं बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।
एक आधिकारिक बयान में बोर्ड ने दोहराया कि दरगाह का सबसे पवित्र और अनमोल खजाना प्रतिष्ठित मौई-ए-मुकद्दस पैगंबर मोहम्मद के पवित्र अवशेष हैं। बयान में कहा गया दरगाह में उठाया गया हर कदम श्रद्धा से प्रेरित है ओर जिम्मेदारी और इस पवित्र स्थल से जुड़े भावनाओं की गहरी समझ है।
विज्ञापन

हाल ही में झूमरों की स्थापना का निर्णय संरचनात्मक सुरक्षा, संरक्षण की आवश्यकताओं और सौंदर्यात्मक सामंजस्य पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद लिया गया। नया झूमर जिस पर कुरान की आयतें अंकित हैं को आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह श्रद्धा स्थल की पारंपरिक शैली को बनाए रखता है। बोर्ड ने कहा कि पिछला झूमर और अन्य हटाई गई वस्तुएं फेंकी नहीं गई हैं।
सभी पुराने उपकरणों को सावधानीपूर्वक संरक्षित किया गया है और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार संग्रहीत किया गया है। ऐतिहासिक या भावनात्मक मूल्य की कोई चीज नहीं खोई है। निर्वाचित प्रतिनिधियों के सवाल उठाने के अधिकार को स्वीकार करते हुए वक्फ बोर्ड ने धार्मिक संस्थानों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता की अपील की।
बयान में यह भी कहा गया कि दरगाह हजरतबल केवल एक संरचना नहीं है यह लाखों लोगों के लिए विश्वास का प्रतीक है। इसकी देखभाल से संबंधित चर्चाओं में एकता, सम्मान और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतिबिंब होना चाहिए। बोर्ड ने कहा कि नवीनीकरण और संवर्द्धन कार्य बेहतर सुविधाएं, बढ़ी हुई सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए अधिक शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए किए गए थे।
विज्ञापन

जनता की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है जिसमें कई दर्शक गरिमा और शांति के बढ़े हुए वातावरण की सराहना कर रहे हैं। बोर्ड ने आशा व्यक्त की कि ऐसे मामलों को राजनीतिक विरोध का विषय नहीं बनने दिया जाएगा। विश्वास लोगों को साथ जोड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें