फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेबोस : 11वीं की परीक्षा में 83 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण, लड़कियां फिर आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 86 फीसदी लड़कियां और 81 फीसदी लड़के हुए पास, 1 फीसदी परीक्षार्थी फेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 11वीं कक्षा के परिणाम सोमवार को घाेषित किए गए। 10वीं और 12वीं की तरह ही इसमें भी लड़कियां आगे रहीं। कुल 500 में से सबसे ज्यादा 498 अंक 11 परीक्षार्थियों ने पाए। इनमें भी नौ लड़कियां हैं। इसके अलावा 47 फीसदी परीक्षार्थियों ने डिस्टिंक्शन यानी 75 फीसदी या उससे अधिक अंक पाए।
11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 81,573 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2 को अयोग्य घोषित किया गया। 31 की परीक्षा निरस्त कर दी गई। कुल 67,932 (83%) परीक्षार्थी पास हुए। इनमें से इनमें से 37997 (47%) ने डिस्टिंक्शन, 25694 (31%) ने प्रथम श्रेणी, 4216 (5%) ने द्वितीय श्रेणी और 25 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की। महज एक फीसदी से भी कम 608 परीक्षार्थी फेल हुए। 16 फीसदी यानी 13032 परीक्षार्थियों ने रिअपीयर किया।
विज्ञापन

कुल परीक्षाफल के अलावा हर वर्ग की परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। परीक्षाफल के अनुसार कला संकाय में 83 फीसदी, वाणिज्य संकाय में 91 फीसदी और विज्ञान संकाय में 88 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं कला संकाय में 75 फीसदी, वाणिज्य संकाय में 86 फीसदी और विज्ञान संकाय में 86 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
विज्ञापन

11 रहे टॉपर, पाए 500 में से 498 अंक
11वीं की परीक्षा में 11 परीक्षार्थियों ने 500 में से 498 अंक पाकर टॉप किया। इनमें नौ छात्राएं हरमन कौर बाली, अंजुमन आसिफ, हुदा अफजाल, सोफिया बशर, शहरोज उन, निमरा मेहराज, फाजिला आबिदा, अंजुमन आसिफ, अंदलीब और दो छात्र फज्र मसूद व सैयद तकवा कादरी हैं।
-
आंकड़ों में परीक्षाफल
कुल परीक्षार्थी : 81573

उत्तीर्ण : 67932 (83%)
डिस्टिंक्शन : 37997 (47%)
प्रथम : 25694 (31%)
द्वितीय : 4216 (5%)
तृतीय : 25

रिअपीयर : 13032 (16%)
फेल : 608 (1%)
अनुपस्थित : 22

अयोग्य : 2

परीक्षा निरस्त : 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें