पीडीपी नेता मोहम्मद रफीक राथर। संवाद
बारामुला। वरिष्ठ पीडीपी नेता मोहम्मद रफीक राथर ने जिले में लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग उठाई है। सोमवार को उन्होंने कहा कि जिला पिछले काफी लंबे समय से लॉ यूनिवर्सिटी की मांग करते आ रहा है। उत्तरी कश्मीर से दशकों से जारी पुरानी राजनीतिक, शैक्षिक और विकासात्मक उपेक्षा को दूर करने के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि दक्षिण कश्मीर में प्रमुख शैक्षिक संस्थान लगातार प्राप्त हो रहे हैं लेकिन उत्तरी कश्मीर को लगातार सरकारों द्वारा विशेष रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लंबे शासन के दौरान व्यवस्थित रूप से नजरअंदाज किया गया है। श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय, गांदरबल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, अवंतिपोरा में इस्लामिया विश्वविद्यालय और अब अन्य जगहों पर लॉ विश्वविद्यालय के प्रस्ताव भी स्पष्ट रूप से एक क्षेत्रीय पूर्वाग्रह दिखाते हैं।
उन्होंने पिछले 75 वर्षों से बारामुला को केवल संबद्ध कैंपसों के माध्यम से ही संतृप्त किया गया है। बारामुला में एक मुख्य लॉ विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना चाहिए जो उत्तरी कश्मीर के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूर न जाना पड़े। संवाद