फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: इल्तिजा ने एलजी से की राशिद का शव लौटाने की मांग

विज्ञापन
गांदरबल में रा​शिद अहमद मुगल के परिवार के साथ इ​ल्तिजा मुफ्ती। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि वे राशिद अहमद मुगल का शव लौटा दें जो मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक कथित मुठभेड़ में मारा गया था। उन्होंने कहा कि शव वापस पाने के लिए लोग जो भी आंदोलन करेंगे, पार्टी उसमें उनका साथ देगी।
विज्ञापन

मुफ्ती ने जिले में स्थित चूंटवलीवार में मुगल के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। मुफ्ती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राशिद को सेना ने दिन-दहाड़े मार डाला। वह एक ईमानदार इंसान थे और पीडीपी के कार्यकर्ता थे। वह घर से कमीज-सलवार पहनकर निकले थे लेकिन जब उनका शव मिला तो उन्होंने ट्राउजर व शर्ट पहनी हुई थी और उनके पास हथियार रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें