फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनन पर कार्रवाई, कुंजर में 12 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बारामुला। अवैध खनन और लघु खनिजों के गैरकानूनी दोहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामुला पुलिस ने कुंजर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान 12 वाहनों को जब्त किया है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस थाना कुंजर की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से निकाली गई मिट्टी से लदे पांच टिप्परों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन को भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

एक अन्य कार्रवाई में हार्डबानी, कुंजर क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने फिरोजपोरा नाले से अवैध रूप से निकाले गए बोल्डरों को ले जा रहे छह ट्रैक्टरों को रोका। जांच के दौरान चार चालकों ने अपनी पहचान बताई, जबकि दो चालक अपने ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में कोई भी चालक खनिजों के उत्खनन और परिवहन के लिए वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बोल्डरों का अवैध उत्खनन फिरोजपोरा नाले से किया गया था। इसके बाद सभी छह ट्रैक्टरों और अवैध रूप से निकाले गए खनिज पदार्थों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों अभियानों में कुल 12 वाहन जिनमें पांच टिप्पर, एक जेसीबी मशीन और छह ट्रैक्टर शामिल हैं, जब्त किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना कुंजर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें