फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां और कुलगाम में पांच वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां और कुलगाम जिलों में अवैध उत्खनन एवं परिवहन में शामिल पांच वाहन सोमवार को जब्त किए। पुलिस ने दोहराया है कि वह प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

शोपियां जिले में नियमित गश्त के दौरान कीगाम चौकी की पुलिस टीम ने एक डंपर, ट्रैक्टर और जेसीबी को बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के अवैध खनन गतिविधियों में संलग्न पाया। इस पर इन्हें जब्त कर लिया गया। थाना शोपियां में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं कुलगाम जिले के खुदवानी कैमोह क्षेत्र में पुलिस ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन में शामिल दो टिप्पर जब्त किए। नाका चेकिंग के दौरान थाना कैमोह की टीम ने बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिज परिवहन में लगे इन दो टिप्परों को रोक इन्हें जब्त कर लिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को जरूर दे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें