श्रीनगर। वरिष्ठ राजनीतिक नेता और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के महासचिव इमरान रेजा अंसारी ने सोमवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कश्मीर के शिया युवाओं से अपील की है कि वे इस शोक को गरिमा, संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। एक सार्वजनिक बयान में अंसारी ने कहा कि पूरी शिया कौम गहरे सदमे और दुख में डूबी हुई है। ब्यूरो