फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में हाई-राइज मचान मोर्चे से श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने लगाए मोर्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के मद्देनजर अनंतनाग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया है। इसके लिए यात्रा मार्ग और अन्य संवेदनशील इलाकों में रणनीतिक तौर पर हाई-राइज ऑब्जर्वेशन पोस्ट, जिन्हें मचान मोर्चे के नाम से जाना जाता है, स्थापित किए हैं।
इन ऊंचे निगरानी केंद्रों का उद्देश्य सुरक्षा बलों को व्यापक दृश्य क्षेत्र उपलब्ध कराना है ताकि आसपास के इलाकों पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी संभावित गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। यह कदम अनंतनाग पुलिस की व्यापक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जा रहा है। हाई-राइज मचान मोर्चों की तैनाती अनंतनाग पुलिस के सक्रिय और सतर्क दृष्टिकोण को दर्शाती है जिससे यात्रा के दौरान किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें