कुलगाम। जनसंपर्क को मजबूत करने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय सेना की 1 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) ने बुधवार को उप जिला अस्पताल कैमोह के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में डीवाईएसपी कैमोह, एसएचओ कैमोह, मेजर 1 आरआर और बीएमओ कैमोह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और इस संयुक्त पहल की सराहना की। इसका उद्देश्य स्थानीय आबादी को स्वास्थ्य सहायता प्रणाली प्रदान करना था। काफी संख्या में स्थानीय लोग शिविर में पहुंचे जहां फ्री मेडिकल कंसल्टेशन, दवाइयां और बेसिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं सेना के चिकित्सा अधिकारियों और इसडीएच कैमोह के कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर जिले के दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिक-सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संवाद