फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी बारामुला में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बारामुला में पिछले छह दिन से चल रही नॉन-गजेटेड कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। नॉन-गजेटेड इम्प्लॉइज फोरम ने विधायक बारामूला जावेद अहमद बेग के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन

फोरम के मुताबिक कर्मचारी लंबे समय से भर्ती नियम बनाने और स्टाफ की भारी कमी को दूर करने की मांग कर रहे थे। स्टाफ कम होने से मरीजों की देखभाल पर असर पड़ रहा था और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा था। मांगें न माने जाने पर कर्मचारियों ने छह दिन पहले काम बंद कर हड़ताल शुरू की थी। फोरम के अध्यक्ष ने बताया कि विधायक ने भरोसा दिया है कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगें खासकर भर्ती नियम और स्टाफ की कमी का मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर जल्द हल किया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद फोरम ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें