फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लड़कियों के हॉस्टल के कमरे में इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट से लगी में आग

विज्ञापन
श्रीनगर के राजबाग में जला बिस्तर। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के बीचोबीच राजबाग में चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित रॉयल गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में बिस्तर में आग लग गई। बताया जा रहा है आग काफी समय तक इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट चालू रखने के कारण लगी। आग से बिस्तर व गद्दा और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन नियंक्षण कक्ष बटमालू को दी। सूचना मिलते ही गोवकदल अग्निशमन स्टेशन से तुरंत एक फायर टेंडर मौके पर पहुंच गया। वहां पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि आग दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी हुई है। कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एडीजीपी आलोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह घटिया क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिकल उपकरणों का उपयोग न करें। उपकरणों को खुला न छोड़ें ताकि इस तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें