फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में 166 किलो से अधिक गांजा-चरस बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एक ही दिन में 166 किलो से अधिक गांजा व चरस के साथ 18,700 रुपये की नकदी जब्त की गई। पुलिस ने नशा तस्करी के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा की टीम ने शलगाम क्रॉसिंग पर गश्त के दौरान एक ऑल्टो वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से लगभग 110 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर नजीर अहमद खाताना निवासी गुज्जर बस्ती शलगाम को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस पोस्ट डायलगाम की टीम ने सक्षम न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर वत्रीगाम डायलगाम निवासी मोहम्मद रफीक इत्तू के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से लगभग 51 किलो चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इसी तरह, पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा ने सखरास क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान वुलरहामा निवासी रईस अहमद शाह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब पांच किलो चरस पाउडर बरामद किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं, थाना बिजबिहाड़ा की टीम ने डूडनाद वाघामा में नाका चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 170 ग्राम चरस और 18,700 रुपये बरामद किए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें