एक टीम के एक अन्य सदस्य बॉबी भोगल जोकि 10 वर्षों से जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स के साथ जुड़े हैं ने कहा, "डल झील के किनारे खूबसूरत नज़रों के बीच एक्सपेरिनेस तो बहुत बढ़िया रहेगा। कल हम लोग स्टंट ड्राइव्स करेंगे, ड्रिफ्टिंग करेंगे, गो बाइक्स होंगी काफी कुछ होगा। अच्छी बात है कि जेके टूरिज्म ने हमें ये सब करने की मंजूरी दी है। इससे टूरिज्म भी भढेगा श्रीनगर बेहद ही खूबसूरत जगह है।"
वहीं जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स टीम के ऑपरेशन्स के हेड हरी सिंह ने कहा, "कल का इवेंट डेमो इवेंट है जिसमें फॉर्मूला 4 गाड़ी जो इंडियन रेसिंग लीग की गाड़ियां हैं और वुल्फ कार्स उनकी गाड़ियां डल झील की रोड पर चलाई जाएंगी। ये जागरूकता लाने के लिए है, कश्मीर सबसे कटा हुआ है और ये रेस चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर में होती हैं। लोगों में इस बात की जागरूकता लानी है कि ये कार्स हम अपने नॉर्मल रोड्स पर चला सकते हैं। लोगों को दिखाना है कि हमारे पास अच्छी सड़कें हैं जिससे टूरिज्म बढ़ेगा।"
टीम के उत्साह को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बहुत उत्साह है हम में। हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है। इस जगह पर हम जो कर रहे हैं वो हम कह सकते हैं कि बहुत सुरक्षित है। हमारी सीट बेल्ट्स हैं, हेलमेट्स हैं, रोल केज है। अगर कोई हादसा हो जाए तो चोट लगने के बेहद कम चांसेज हैं। सड़क सेनिटाइज है कोई और नहीं चलेगा। ये हम पूरी दुनिया में करते हैं लोग देखना चाहते हैं जो एक गाड़ी दो पहियों पर चल रही है। ड्रिफ्ट कार है कार से धुआं निकलता है ये एक तरीका है एंटरटेनमेंट का।"
गौरतलब है कि इस इवेंट के दौरान ड्राइवरों और दर्शकों दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए प्रशासन द्वारा सभी इंतज़ाम पहले से किये गए हैं। ट्रैक का समतलीकरण एवं मार्ग पर गड्ढों पर ब्लैक-टॉपिंग करवा दी गई है। और साथ ही ट्रैक के दोनों छोर पर लाल बैरिकेड्स सहित सी-टाइप 2-स्तरीय बैरिकेड्स लगाने के अलावा दो क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और अग्निशामक यंत्रों के साथ एक मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।