फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: ऑपरेशन गडूल के तहत पांच आतंकी ठिकाने तबाह, एक जला शव मिला, सेना ने बढ़ाया सुरक्षा घेरा

Mon, 18 Sep 2023 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबल अब तक पांच आतंकी ठिकाने तबाह कर चुके हैं। एक गुफानुमा ठिकाने से जला हुआ शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Anantnag Encounter - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के गडूल के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सुरक्षाबल अब तक पांच आतंकी ठिकाने तबाह कर चुके हैं। एक गुफानुमा ठिकाने से जला हुआ शव बरामद किया गया है। हालांकि शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि यह किसी आतंकी का ही शव होगा, जो सेना की ओर से दागे गए मोर्टार से लगी आग में झुलस गया होगा। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन का दायरा अब पड़ोसी गांवों तक बढ़ा दिया है। चिह्नित ठिकानों पर मोर्टार से गोलाबारी की जा रही है। सुरक्षाबलों की आक्रामक रणनीति के बाद पहाड़ों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं।  अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल घने जंगल में छिपे दहशतगर्दों की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलिकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार से आतंकी यहां शरण लिए हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे।  घने जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में आतंकियों ने ठिकाना बना रखा है। एहतियात के तौर पर पड़ोसी पॉश क्रेरी इलाके में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी नागरिक बस्तियों में न घुस जाएं। पुलिस का मानना है कि दो से तीन आतंकवादी वन क्षेत्र में फंसे हुए हैं क्योंकि बलों ने कड़ी घेराबंदी कर रखी है।
विज्ञापन


पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते सील
सुरक्षा बल लगातार इलाके में घेराबंदी बनाए हुए हैं। पहाड़ी पर जहां संभावित ठिकाने होने का शक है वहां से लगने वाले सभी रास्तों को लगभग सील कर दिया गया है। 

  • आगंतुकों को पूछताछ के बाद ही  जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें