श्रीनगर। कारीगरों और शिल्पकारों को डिजिटल सशक्तीकरण तथा सामुदायिक सहयोग के माध्यम से मजबूत बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए फिक्की फ्लो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख ने ज़ादीबल के विधायक तनवीर सादिक को पांच कंप्यूटर और 100 से अधिक इमरजेंसी लाइट्स सौंपीं।
यह पहल फिक्की फ्लो जम्मू कश्मीर लद्दाख द्वारा श्रीनगर में हाल ही में आयोजित कार्यक्रमों के बाद की गई है जिसमें नेत्र जांच शिविर और आईकैम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कारीगरों के बीच डिजिटल साक्षरता और उद्यमशीलता क्षमताओं को बढ़ावा देना था।
इस अभियान को महाराजा हरि सिंह ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसका प्रतिनिधित्व फिक्की फ्लो की नेशनल इनिशिएटिव हेड (विजुअल आर्ट्स) रितु सिंह ने किया। वहीं लक्ष्यम एनजीओ की ओर से फिक्की फ्लो की नेशनल इनिशिएटिव हेड (हैंडीक्राफ्ट्स एंड टेक्सटाइल्स) वरुणा आनंद भी मौजूद रहीं। संवाद