फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में किसानों ने राजस्व को बताया अधिक, राहत की मांग

विज्ञापन
फसल के बारे में बताते बांदीपोरा के किसान। संवाद
विज्ञापन
- लोगों ने कहा, बढ़ती लागत और बकाया राजस्व ने किसान परिवारों को मुश्किल में डाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नौगाम सोनावारी इलाके के किसान राख्स एंड फार्म्स विभाग से बेहद नाराज हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि विभाग की ओर से वसूला जा रहा अत्यधिक राजस्व उन्हें आर्थिक संकट में धकेल रहा है।
किसानों के अनुसार, खेती की बढ़ती लागत, अनिश्चित मौसम और विगत में आई बाढ़ों में हुई भारी क्षति के कारण वे पहले से ही परेशान हैं। उनकी फसलों से होने वाली कमाई विभाग की ओर से वसूले जा रहे राजस्व से भी कम हो गई है। स्थानीय किसानों के एक समूह ने कहा, जो थोड़ी-बहुत उपज हमें मिलती है वह हमारे घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए भी काफी नहीं है। ऐसे में इतना अधिक राजस्व कैसे चुकाएं। विभाग हमारी कमाई से ज्यादा वसूल रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने इसे अन्याय बताया और कहा कि ज्यादातर परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी की बढ़ती कीमतों के कारण खेती अब जोखिम भरी और कम लाभदायक हो गई है। जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं ने उत्पादकता को और कम कर दिया है जिससे कई परिवार कर्ज में डूब गए हैं। उन्होंने राजस्व दरों में कमी की मांग की है और वर्तमान मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की अपील की है।
विज्ञापन

किसानों ने पिछले वर्षों के बकाया राजस्व के लिए छूट की भी मांग की है ताकि वे अतिरिक्त बोझ के बिना अपने कर्ज चुका सकें। पीड़ित किसानों ने राख्स एंड फार्म्स विभाग और उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई और संवेदनशील दृष्टिकोण से किसान समुदाय को बहुत जरूरी राहत मिलेगी और नौगाम सोनावारी में खेती करने वाले लोगों का विश्वास बहाल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें