श्रीनगर। विभिन्न 33 केवी लाइनों पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित तिथियों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी मुख्य अभियंता, वितरण, केपीडीसीएल के मुताबिक
33 केवी एग्जीबिशन लाइन के शटडाउन के कारण इकबालाबाद, तौहीदाबाद, हमदानिया कॉलोनी, नुंदरैश कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33 केवी शरीफाबाद–वाडवान लाइन के शटडाउन के चलते शरीफाबाद, दुरबल, हंजीक, सोइबुघ, हरान, बोनपोरा, अस्तानपोरा वाडवान, धर्मुना, रूस्सू, गोपोरा, पाइमुस एवं आसपास के इलाकों में 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह 33 केवी निहालपोरा–गुलमर्ग लाइन के शटडाउन के कारण रेराम, चांदिलोर, वतनू, तंगमार्ग, क्रालवेत, मुलगाम, फिरोजपोरा, रंगावली, कुलहामा, शाही, बुडेरकूट, गुलमर्ग, खैबर, चंडी, वानीगाम, मालगाम, मालपोरा तथा आसपास के क्षेत्रों में 4 और 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद