फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला पुलिस ने तस्करी से जुड़े मामले में जब्त की कार

विज्ञापन
बारामुला में जब्त की गई ड्रग तस्करी के आरोपी की कार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार जारी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बारामुला पुलिस ने वीरवार को पंजीकरण संख्या जेके05के-7701 वाली एक आल्टो-800 गाड़ी जब्त की।
यह गाड़ी अब्दुल अहद मागरे निवासी शीरी की है। अब्दुल अहद मागरे थाना कुंजर में एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर 55/2014 और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर 74/2024 में आरोपी है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह गाड़ी नशीले और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की अवैध बिक्री से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी। गाड़ी के असली मालिक की पहचान छिपाने के लिए इसे उसके बेटे के नाम पर पंजीकृत करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अब्दुल अहद मागरे नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक आदतन अपराधी है। उसकी बार-बार की अवैध गतिविधियां युवाओं के बीच गंभीर खतरा बन गई हैं।इस गाड़ी की जब्ती से एक कड़ा संदेश जाता है कि बारामुला पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और अपराधियों को अवैध तरीकों से अर्जित संपत्ति से वंचित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ऐसे कार्रवाई जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराती है। आम जनता से अपील की जाती है कि वे नशे को खत्म करने में पुलिस को सहयोग करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें