श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को हिलाल कॉलोनी, कमरवारी के पीरजादा मोहम्मद मुकीम अस्मी के निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। उनका निधन शनिवार को हुआ जो उनके पिता स्वर्गीय गुलाम अहमद मुस्तफा अस्मी के निधन के ठीक आठ दिन बाद हुआ है।
अपने शोक संदेश में डॉ. फारूक ने शोक संतप्त अस्मी, मीरवाइज और मुफ्ती परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर-शांति के लिए प्रार्थना की, और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। डॉ. फारूक ने व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल के माध्यम से मृतक के भाई मोहम्मद ताहिर अस्मी और मीरवाइज मौलाना डॉ. उमर फारूक को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके साथ एकजुटता दर्शाते हुए उनके दुख में अपनी भागीदारी साझा की। ब्यूरो