फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर जेल और जेल लीगल एड क्लिनिक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने वीरवार सेंट्रल जेल श्रीनगर एवं जेल परिसर में संचालित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं की समीक्षा करना था।
विज्ञापन

निरीक्षण का नेतृत्व हक नवाज जरगर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीनगर ने किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष एवं सचिव ने जेल अधिकारियों के साथ सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा महिला कैदियों सहित कई बंदियों से संवाद किया। उन्होंने कैदियों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कानून के दायरे में किया जाएगा। कैदियों को डीएलएसए श्रीनगर द्वारा प्रदान की जा रही विधिक सहायता सेवाओं पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का अवसर भी दिया गया।


निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया गया, जिनमें जेल लीगल एड क्लिनिक, वेलफेयर ब्लॉक, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, संगीत एवं ललित कला केंद्र, कैलिग्राफी केंद्र, जेल अस्पताल, रसोईघर, महिला ब्लॉक तथा विशेष महिला टेलरिंग केंद्र शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें