श्रीनगर। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने सोमवार को सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल हजरतबल में विश्व एड्स दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन डीएलएसए के तत्वावधान में आयोजित किया गया और इसका संचालन हक नवाज जरगर प्रिंसिपल जिला और सत्र न्यायाधीश डीएलएसए चेयरमैन श्रीनगर और शाजिया तबस्सुम सदस्य सचिव और जम्मू और कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए की लीगल एड डिफेंस काउंसल्स, तसनीम कौसर और सेहर नजीर ने प्रतिभागियों को विश्व एड्स दिवस के महत्व, इसके कारण, संचरण के तरीके, बचाव के उपाय, और जागरूकता फैलाने के महत्व के बारे में बताया। संवाद