फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस के क्रियान्वयन और महत्व पर चर्चा

विज्ञापन
पुलवामा में पुलिस अ​धिकारियों की बैठक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन पुलवामा में हुआ डीजीपी, आईजीपी सम्मेलन
विज्ञापन

पुलवामा। जिला पुलिस ने सोमवार को जिला पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय डीजीपी, आईजीपी सम्मेलन 2025-26 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता एसएसपी पुलवामा तनुश्री ने की। इस दौरान इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस के क्रियान्वयन और महत्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में पेशेवर उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण जांच और पुलिसिंग में जनता की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी के उद्घाटन संबोधन से हुई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से थीम आधारित सत्र आयोजित किए गए। प्रमुख विषयों में एनडीपीएस केसों की जांच, एनडीपीएस मामलों में संपत्ति जब्ती की प्रक्रियाएं, साइबर अपराध और इसके कार्य करने के तरीके, जांच तकनीकें, साइबर-संबंधित मामलों, और प्रभावी सड़क दुर्घटना विश्लेषण और प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस के क्रियान्वयन और महत्व पर चर्चा की गई। सम्मेलन में महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे बीट पुलिसिंग, संचार कौशल और सामुदायिक पुलिसिंग पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें