फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उड़ी-बारामुला मार्ग पर भारी भूस्खलन, पहाड़ खिसकने से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
बारामुला में भूस्खलन। वीडियो ग्रैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उड़ी-बारामुला मार्ग पर सोमवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में रात से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
यह पूरी घटना वहां मौजूद खासे कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद की जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे चट्टानें और मलबा तेजी से पहाड़ की ढलान से नीचे खिसक रहा है। कुछ ही सेकंड में मलबे ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया जिससे यात्रियों के लिए तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की घटना में किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हुई। किसी भी तरह की क्षति से बचने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यातायात की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। मलबे से रास्ता पूरी तरह बंद हो जाने के कारण सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। अधिकारियों ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और मलबे को हटाने का काम शुरू करवाया।
उन्होंने बताया कि बाद में मलबे को हटाने और इलाके में सामान्य यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए। उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे रात के समय इस मार्ग पर यात्रा करने से परहेज करें।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए
वहीं इस बीच स्थानीय लोगों ने आए दिन इस मार्ग पर भूस्खलन की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि कुछ जगहें संवेदनशील बनी हुई हैं। फोर लेनिंग के चलते कुछ पहाड़ियां ढीली पड़ गई हैं। इसलिए जिला प्रशासन को एक सर्वे कर समाधान निकालना चाहिए ताकि इस मार्ग पर यात्रा करने वालों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

इस वर्ष अब अब तक चार बार हुआ भूस्खलन
बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक उड़ी-बारामुला मार्ग पर चार बार भूस्खलन की घटनाएं पेश आ चुकी हैं जिसके चलते पहाड़ों का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर खिसक कर सड़क पर आ गया और कई घंटे मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें