फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने सरकारी मिडिल स्कूल गंगबग में चल रहे नए भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चल आ रही मांग को पूरा करने के लिए मंगलवार को डीसी अक्षय लाबरू ने जिले के गंगबग क्षेत्र का दौरा किया और वहां पर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल के लिए नए भवन के निर्माण के कार्य की शुरूआत स्थल पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मीर इम्तियाज उल अजीज, मुख्य योजना अधिकारी फैयाज अहमद डार, एसडीएम वेस्ट इरफान बहादुर और सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं डीसी का कहना था कि स्थानीय लोगों की पिछले काफी लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करना और क्षेत्र के छात्रों के लिए शैक्षिक ढांचा को मजबूत बनाने के साथ ही छात्रों को आ रही परेशानी से निजात दिलाना है।
इस मौके पर डीसी ने गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और स्वीकृत विनिर्देशों के अनुसार परियोजना को समय पर पूरा करने को कहा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को काम की प्रगति पर देखरेख रखने का निर्देश दिया ताकि सुविधा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें