फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सीआरपीएफ ने चरेवान अजस गांव में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
बांदीपोरा में लगाया स्वास्थ्य ​शिविर। स्रोत ​सीआरपीएफ - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन ने मंगलवार को जिले के चरेवान अजस गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन 45वीं बटालियन के कमांडेंट अपूर्व ने किया। इस मौके पर ब्रजेश कुमार यादव टूआईसी, एस के प्रधान एसी और अन्य अधिकारियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर के दौरान निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श और दवाइयां सीआरपीएफ और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से वितरित की गईं। लगभग एक हजार मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन

इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि पहले 45वीं बटालियन सीआरपीएफ ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया था कि सीआरपीएफ हमेशा कश्मीरी लोगों की मदद करता रहा है और अब भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ शांति, समृद्धि और समाज के विकास के लिए सभी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में स्थानीय लोगों के लाभ के लिए इस तरह के कार्यक्रम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें