आईयूएसटी में मुख्य सचिव। स्रोत आईयूएसटी
- विश्वविद्यालय में सुशासन और नीति विश्लेषण केंद्र'''' का उद्घाटन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुशासन और नीति विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य नीति अनुसंधान, शासन में नए प्रयोगों और संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है।
अपनी यात्रा के दौरान मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के कैंपस 1 और कैंपस 3 का दौरा किया और विभिन्न प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों से भी बातचीत की। मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय की प्रगति और शैक्षणिक विकास के लिए फैकल्टी और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।
कुलपति प्रोफेसर शकील ए. रोमशू और उनकी टीम को उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुशासन और नीति विश्लेषण केंद्र नीति अनुसंधान और संस्थागत विकास में विश्वविद्यालय के योगदान को और मजबूत करेगा।