फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक ने पार्टी की महिला विंग से जमीनी स्तर को मजबूत करने का आग्रह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला विंग की प्रांतीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन महिला विंग की अध्यक्ष शमीमा फिरदौस के नेतृत्व में किया गया। डॉ. फारूक ने पार्टी की महिला विंग से आग्रह किया कि जमीनी स्तर पर मजबूती लाएं।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन महिला विंग की प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सबिया कादरी ने किया।बैठक में महासचिव अली मोहम्मद सागर, कोषाध्यक्ष शमी ओबेरॉय, प्रांतीय अध्यक्ष शौकत मीर के साथ-साथ कश्मीर प्रांत की महिला विंग के सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली इस बैठक के दौरान जमीनी स्तर पर संगठनात्मक पहुंच को मजबूत करने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और महिला विंग के संस्थागत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें