फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बाद कश्मीर में जश्न

विज्ञापन
ईरान-अमेरिका युद्ध विराम पर  श्रीनगर में खुशी मनाते शिया समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
- शिया-बहुल इलाकों में सड़कों पर हुए जमा, कहवा बांटा और पटाखे फोड़े, लोगों में जगी शांति की उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद घाटी के कई हिस्सों में जश्न मनाया गया। लोगों ने इसे इस्लामिक गणराज्य की जीत बताया। बड़ी संख्या में लोग घाटी के शिया-बहुल इलाकों में सड़कों पर जमा हो गए।
शहर के सैदाकदल और जदीबल इलाकों के साथ-साथ घाटी के बडगाम, बारामुला, गांदरबल, पुलवामा और बांदीपोरा जिले में भी जश्न मनाया गया। ईरान के झंडे लहराते हुए लोगों ने सीजफायर की घोषणा पर खुशी जाहिर की। जश्न के तौर पर उन्होंने कश्मीरी कहवा भी बांटा। मिली जानकारी के अनुसार सैकड़ों शिया मुसलमान ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखे। कई लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताया। जश्न के दौरान पटाखे भी फोड़े गए। युवाओं और बुजुर्गों के समूह जश्न में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जश्न पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। लोगों के ये जमावड़े कई घंटों तक जारी रहे। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और उम्मीद जता रहे थे कि यह सीजफायर भविष्य में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। बडगाम में शिया समुदाय के एक सदस्य मुबश्शिर हुसैन ने कहा कि यह सीजफायर ईरान की जीत है। आज हम इसी जीत का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था
श्रीनगर के बेमिना इलाके में भी जश्न के दौरान युवा कहवा बांटते दिखाई दिए। एक युवक हामिद हुसैन ने कहा कि ईरान ने मुस्लिम मुल्कों के लिए बहुत कुछ सहा है। कई लोगों ने उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में लंबे समय तक स्थिरता बनी रह सकती है। घटनाक्रम पर नजर और शांति बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें