फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में पार्सल ट्रेन की चपेट में आने से वंदे भारत के कैटरिंग कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के सुथसू कलां इलाके में वीरवार को पार्सल ट्रेन की चपेट में आने से वंदे भारत ट्रेन में काम करने वाले एक गैर-स्थानीय कैटरिंग कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान रियासी जिले के चसाना इलाके के सकरी गांव निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई है। वह नूर मोहम्मद के पुत्र थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रेलवे ट्रैक के किलोमीटर पॉइंट और इलेक्ट्रिक पोल नंबर 61/05 के पास हुई। यह क्षेत्र रेलवे पुलिस स्टेशन श्रीनगर के अधिकार क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि जान मोहम्मद वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ के तौर पर काम करते थे। वीरवार को पार्सल ट्रेन की चपेट में आने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें