श्रीनगर। श्रीनगर के सुथसू कलां इलाके में वीरवार को पार्सल ट्रेन की चपेट में आने से वंदे भारत ट्रेन में काम करने वाले एक गैर-स्थानीय कैटरिंग कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान रियासी जिले के चसाना इलाके के सकरी गांव निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई है। वह नूर मोहम्मद के पुत्र थे।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रेलवे ट्रैक के किलोमीटर पॉइंट और इलेक्ट्रिक पोल नंबर 61/05 के पास हुई। यह क्षेत्र रेलवे पुलिस स्टेशन श्रीनगर के अधिकार क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि जान मोहम्मद वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ के तौर पर काम करते थे। वीरवार को पार्सल ट्रेन की चपेट में आने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद