फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कंगन में कार व सूमो की टक्कर, राहगीर गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र के चेरवन इलाके में रविवार को कार और सूमो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार घायल युवक की पहचान वसीम अहमद (25) निवासी हायन पालपोरा के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद उसे आपात उपचार के लिए सब डिवीजनल अस्पताल कंगन ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए स्कीम्स सौरा रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात को सुचारु रखने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें